Saturday, September 5, 2026

रिहायशी इलाके में घुसा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने वालों के उड़े होश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। बारिश के चलते मगरमच्छ निकलने के बाद सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल गए। लेकिन कुछ लोगों ने जान की परवाह न करते हुए बगैर विभागीय टीम के घंटों मशक्कत के बाद कंबल और जाल के जरिए मगरमच्छ को काबू में किया। देर से पहुंची वन विभाग की टीम को पकड़े गए मगरमच्छ को सौंपा। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में नदी नाले में कई बार मगरमच्छ देखे गए हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पहले भी इसी जगह मगरमच्छ आए थे, उनको पकड़ा गया था लेकिन इस बार यह काफी लंबा और बड़ा था जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने कहा कि स्थानीय वन विभाग की टीम को अन्य मगरमच्छ को भी पकड़ इलाके को सुरक्षित किया जाए अन्यथा कोई बड़ी जनहानि होने की संभावना है।

शिवपुरी की करौंदी कॉलोनी में भी आया मगरमच्छ

हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर की करौंदी कॉलोनी में भी एक मगरमच्छ दिखाई दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि लोग मगरमच्छ से दूर जाने के बजाय उसे पकड़ने में जुट गए। उन्होंने उसके मुंह को रस्सी से कसकर बांधा और फिर गोद में उठाकर फोटो और वीडियो बनाने लगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.