Saturday, September 5, 2026

10 साल पुराने Aadhaar Card वालों के लिए बड़ा अलर्ट, UIDAI 14 दिसंबर के बाद लेगा एक्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने उन आधार कार्ड धारकों से अपील की है जिन्होंने 10 साल से पहले अपना आधार बनवाया था और उसके बाद से कोई अपडेट नहीं किया है। इन्हें अपनी जानकारी 14 दिसंबर 2024 तक अपडेट करनी होगी। यह कदम आधार डेटाबेस को अधिक सटीक और प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

फ्री डॉक्यूमेंट अपलोड की सुविधा

UIDAI ने 14 दिसंबर 2024 तक आधार कार्ड अपडेट के लिए फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड की सुविधा दी है। यह सेवा केवल मायआधार पोर्टल (myAadhaar) पर उपलब्ध है। UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया: UIDAI ने लाखों आधार संख्या धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड सुविधा 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी है। यह नि:शुल्क सेवा केवल #myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है।

आधार अपडेट क्यों है ज़रूरी?

आधार भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। यह न केवल कानूनी मान्यता प्रदान करता है, बल्कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाता है। यदि आपने अपना पता बदला है या आपके आधार में कोई जानकारी गलत है, तो इसे जल्द से जल्द सुधारना बेहद आवश्यक है।

सही जानकारी: आधार में जानकारी अपडेट करने से किसी भी तरह की विसंगतियां दूर होती हैं।

पते का प्रूफ: जिनके पास पता प्रमाण नहीं है, वे Address Validation Letter का उपयोग कर सकते हैं।

कैसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट?

-myAadhaar पर जाएं

-myAadhaar पोर्टल पर लॉग इन करें।

-लॉग इन करें

-12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

-“Send OTP” पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉग इन करें।

-अपडेट विकल्प चुनें

-“Update Your Aadhaar” पर क्लिक करें।

-वह जानकारी चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, या ईमेल।

-दस्तावेज़ अपलोड करें

-पहचान और पते के प्रमाण के स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

-जांच और सबमिट करें

-जानकारी की जांच करें और फॉर्म सबमिट करें।

-एक्नॉलेजमेंट प्राप्त करें

-आपको Update Request Number (URN) मिलेगा, जिसका उपयोग आप अपडेट की स्थिति जानने के लिए कर सकते हैं।

डेडलाइन के बाद क्या होगा?

यदि आप 14 दिसंबर 2024 तक अपना आधार अपडेट नहीं कराते हैं, तो आपको भविष्य में अपडेट करने के लिए ₹50 शुल्क देना होगा। UIDAI ने यह अपडेट प्रक्रिया उन आधार कार्ड धारकों के लिए अनिवार्य की है, जिनका आधार 10 साल से पहले जारी किया गया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं हुआ। UIDAI का यह कदम आधार कार्ड को अधिक प्रासंगिक और त्रुटिरहित बनाने के लिए उठाया गया है। फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड की सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते अपना आधार अपडेट कराएं। इससे न केवल आपकी पहचान सुरक्षित होगी, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.