Saturday, September 5, 2026

ज़हरीली गैस का हुआ रिसाव,बेहोश हुए कई लोग,10 ICU में भर्ती,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव से होने से कई लोग प्रभावित हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में 25 लोगो को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा सहित एसडीआरएफ की जवान भी जहरीली गैस के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कबाड़ी की दुकान से एक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। जिसके बाद लोग उसकी चपेट में आने से कई लोग बदहवास हो गए थे। गैस सिलेंडर को टीम द्वार डिस्पोज कर दिया है। एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 32 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 32 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल नहीं चला गैस का पता मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी ली और तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। इसका पता लगाने में केमिस्टों की भी मदद ली जाएगी।

एसडीएम से लेकर सीओ और एसडीआरफ के लोग बीमार,एसएसपी मंजूनाथ टीसी,एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी बंशलाल यादव,सीओ के हनरहि गणेश सत्याल,सीओ यातायात आशीष भारद्वाज,सीओ यातायात के गनर भुवन चन्द्र,एसडीआरएफ के इंचार्ज बालम सिंह,एसडीआरएफ के चंदन बिष्ट,चंदन सिंह,फायरब्रिगेड,एसडीआरएफ प्रकाश मेहता,

ज़हरीली गैस का हुआ रिसाव,बेहोश हुए कई लोग,10 ICU में भर्ती,

मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर/राजा कॉलोनी में अचानक कबाड़ी के गोदाम में रखा गया गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। तेज दुर्गन्ध के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। देखते ही देखते गैस तेजी से फैल गई। जिससे वहां रहने वाले कुछ लोग गैस लगने से बेहोश हो गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.