Saturday, September 5, 2026

ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्रवाई, 11 युवतीयां और दो पुरुष गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून टीम का लगातार क्षेत्र में अपने मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से खोजबीन की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्रवाई, 11 युवतीयां और दो पुरुष गिरफ्तार

इस पर टीम द्वारा तत्काल थाना डालनवाला पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित एन जी ओ एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ लेकर बुधवार की शाम को राजपुर रोड पर स्थित स्पा Castle पर आकस्मिक दबिश दी तो स्पा के नाम पर स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई तथा कई आपत्तिजनक स्थिति एवं सामग्री भी मिली। स्पा की 02 महिला संचालकों सहित कुल 11 महिलाओं और 02 पुरूष ग्राहक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया।

विस्तृत पूछताछ में अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालक द्वारा स्पा की आड़ में पहाड़ी व बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था।अभियुक्त के विरुद्ध थाना डालनवाला पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। छापामार अभियान के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री व धनराशि बरामद की गयी है।इस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने में कुछ अन्य लोगो का भी नाम प्रकाश में आये है, उन लोगो के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाएगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.