Saturday, September 5, 2026

होली चाइल्ड स्कूल में बालिका वर्ग की सीबीएसई क्लस्टर-19 खो खो प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। होली चाइल्ड स्कूल में बालिका वर्ग की सीबीएसई क्लस्टर-19 खो खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज खो खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भूटियानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व खो खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भूटियानी, विद्यालय के वाईस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी श्रीमति पूजा बत्रा, रजत बत्रा, प्रिसिपल मिंटू दूबे, विनय बत्रा आदि अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। शुभारम्भ के अवसर पर सभी टीमों ने अपने-अपने स्कूलों का प्रतिनिधित्व अपने-अपने विद्यालयों के झंडे के साथ करते हुए फ्लेग मार्च किया। जिसके पश्चात विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छाात्राओं द्वारा गणेश वंदना सहित अन्य कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।

विद्यालय के वाईस चेयरमैन विकास बत्रा ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों में एकता, सद्भावना, मैत्री की भावना जागृत करने हेतु तथा उनके मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास हेतु प्रतिवर्ष लगभग 24 प्रकार के खेलों का आयोजन करवाता है जिसमें बालक तथा बालिका वर्ग के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष सीबीएसई द्वारा खो-खो क्लस्टर-19 प्रतियोगिता ;बालिका वर्गद्ध के आयोजन की जिम्मेदारी होली चाइल्ड स्कूल को प्रदान की गयी है। इतने बड़े स्तर पर सीबीएसई क्लस्टर का आयोजन इस क्षेत्र में पहली बार किया जा रहा है, जोकि विद्यालय के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिन्टू दूबे ने बताया कि इस क्लस्टर में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के लगभग 100 विद्यालयों द्वारा लगभग 1000 से ज्यादा छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। 27 सितम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए विद्यालय में विशेष तैयारियां की गयी है। विद्युत, जल, 30 शौचालय, रहने हेतु 50 कमरे, भोजन, जलपान, मेडिकल इत्यादि का उचित प्रबन्ध किया गया है तथा साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया है। प्रतिभागियों व पदाधिकारियों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, सायँ का नाश्ता व रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं के लिए विद्यालय के 120 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजनर पूरे परिसर को सीसी टीवी कैमरों से लैस किया गया है। प्रतियोगिता में विजेता एवं दो रनर अप टीमों को सीबीएसई द्वारा मेडल प्रदान किये जायेंगे साथ ही विद्यालय की ओर से भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतिनिधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। खो खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भूटियानी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए उनसे खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन आगामी 27 सितम्बर को किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.