Friday, September 4, 2026

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़*

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आर्दश कॉलोनी के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने होटल से छह लड़कियों व सात लड़कों को होटल से पकड़ा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिस पर कोतवाल बिजेंद्र शाह ने पुलिस टीम गठित कर टीम को छापेमारी के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद होटल में छापेमारी कि सूचना होटल में मौजूद लोगों को मिलते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल से छह लड़कियों व सात लड़कों को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि होटल से पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.