Friday, September 4, 2026

होटल क्लार्क इन में संपन्न हुई भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति की बैठक

Share

Advertisement

अमृत विचार,रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की प्रदेश पदाधिकारी बैठक होटल क्लार्क इन में सम्पन्न हुई। कल 21 सितम्बर 2021 को प्रदेश कार्यसमिति में महिला मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य , महिला मोर्चा के सभी जिला और जिला महामंत्री मौजूद रहें। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के प्रदश अध्यक्ष मदन कोशिक द्वारा किया गया ।
बैठक में मदन कौशिक ने महिलाओं की प्रशंशा करते हुए कहा कि कोविड के दौरान महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना संक्रमितों का इलाज किया और लोगो की मदद की। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश महिला मोर्चा के प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि हमे सामान्य व्यक्ति को मतदाता-मतदाता को कार्यकर्ता-कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाने पर बल देना चाहिए। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देने में महिलाओं की अहम भूमिका है।महिला मोर्चा की रष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने महिलाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.