Friday, September 4, 2026

होटल के कमरे से एक युवक और युवती की मिली लाश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। होटल के कमरे से एक युवक और युवती मृत अवस्था में मिले हैं। होटल का कमरा बंद था, युवक बिजनौर और युवती ऋषिकेश की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर क 1:30 बजे ऋषिकेश के मंडी तिराहा स्थित होटल मधुबन के कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी होटल के एक कमरे में एक युवक और युवती बीती शाम रहने के लिए आए थे। कमरा अंदर से बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय टीम सहित मौके पर पहुंचे। दरवाजा किसी तरह से खुलवा कर पुलिस की टीम भी पहुंची। अंदर डबल बेड पर युवती और युवक मृत अवस्था में पड़े थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल में जमा कराई गई आईडी के मुताबिक युवक की पहचान हिमांशु राजपूत (27 वर्ष) पुत्र राजपाल सिंह निवासी अलीपुर नगला, मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश, युवती की पहचान वर्षा राजपूत (24 वर्ष )पुत्री श्याम सिंह निवासी काले की ढाल, हरिद्वार रोड ऋषिकेश के रूप में हुई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे में पुलिस की टीम को मिले दो मोबाइल की भी जांच कर रही है।

देहरादून जिले की ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में सोमवार 20 फरवरी को प्रेमी युगल का होटल में शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों की लाश हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर कोयल घाटी के पास होटल मधुबन इन में मिली. दोनों का शव कमरे में पड़ा हुआ था. मामले की जानकरी मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने सोमवार दोपहर को करीब 2.15 बजे सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में युवक-युवती रूके हुए हैं, जो दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. पुलिस ने मौके पर जैसे-तैसे दरवाजा खोला. पुलिस अंदर ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, वहीं युवती का लाश बेड पर पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाल खुशीराम पांडे के साथ एसपी देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने होटल स्टाफ से पूछताछ की पता चला कि होटल के एंट्री रजिस्ट्रर में युवक ने अपना नाम हिमांशु राजपूत निवासी अलीपुर बिजनौर और युवती ने अपना पता वर्षा राजपूत निवासी सर्वहारा नगर ऋषिकेश लिखा था।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने देर रात ही कमरा लिया था. पुलिस को प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है, इसीलिए अभी स्पष्ट तौर पर आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी होटल में पहुंचे उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, पुलिस ने भी दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है और युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.