17.2 C
London
Monday, September 16, 2024

हॉकी वर्ल्डकप में टीम इंडिया का जीत से शानदार आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान का जीत से धमाकेदार आगाज किया है। शनिवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम रोल रहा, जिन्होंने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल दागा। भारतीय टीम अपने अगले मैच में 15 जनवरी को इंग्लैंड का सामना करेगी।

टीम इंडिया को पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, हालांकि हरमनप्रीत सिंह इस पर गोल नहीं कर पाए। चंद सेकेंड बाद विपक्षी खिलाड़ी के खतरनाक प्ले के चलते भारत को फिर से पेनल्टी कॉनर मिला। अबकी बार भारतीय टीम ने मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और अमित रोहिदास ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे रहने वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन दूसरे क्वार्टर में भी शानदार रहा और टीम इंडिया पूरी तरह विपक्षी टीम पर हावी दिखी। भारत को अटैकिंग हॉकी खेलने का फायदा खेल के 26वें मिनट में हुआ, जब हार्दिक सिंह ने फील्ड गोल कर दिया। इस तरह भारतीय टीम मुकाबले में 2-0 से आगे हो गई और यह स्कोर हाफटाइम तक कायम रहा।

तीसरे क्वार्टर में भी भारत को गोल करने के कई मौके मिले। खेल के 32वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला हालांकि हरमनप्रीत गोल नहीं कर पाए क्योंकि विपक्षी गोलकीपर ने शानदार बचाव किया था। फिर 37वें और 43वें मिनट में भी भारत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाया। चौथे क्वार्टर फाइनल में स्पेनिश टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिला, हालांकि वह गोल नहीं कर पाई. इस तरह भारत ने 2-0 से आखिरकार मैच अपने नाम कर लिया।

इस विश्व कप में हर ग्रुप से शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी और दूसरे तथा तीसरे स्थान की टीमों के बीच क्रॉसओवर मैच होंगे। भारतीय टीम को ग्रुप-डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कोशिश दूसरी बार बार इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने की है। भारत ने अबतक सिर्फ एक बार हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। साल 1975 में अजितपाल सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया को खिताबी सफलता हाथ लगी थी। इसके अलावा भारतीय टीम साल 1971 के वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज और 1973 के टूर्नामेंट में सिल्वर जीतने में कामयाब रह चुकी है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »