Friday, September 4, 2026

हैदरबाद में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। हैदरबाद में आयोजित हुई एनकेएफआई चतुर्थ राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में उत्तराखण्ड राज्य के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए पांच स्वर्ण पदक, चार रजत पदक, सात कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

उक्त जानकारी देते हुए एमेच्योर कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सिहान किशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 11 से 12 अगस्त 2023 तक एनकेएफआई नेशनल कराटे फैडरेशन के तत्वावधान एवं तेलांगना एमेक्योर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सौजन्य से कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम यूसुफगुडा, हैदराबाद में एनकेएफआई चतुर्थ राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 आयोजित हुई। जिसमें भारत देश से लगभग 20 राज्यों के 1000 खिलाड़ियों व 150 से भी ज्यादा रैफरी व जजों ने प्रतिभाग किया।

और आगे महासचिव सिहान किशोर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए। जिसमें सबजूनियर बालिका आयु वर्ग की कुमिते इवेंट (–24 किग्रा) में अंशिका शर्मा ने रजत व काता इवेंट में कांस्य पदक, अंडर 12 बालिका आयुवर्ग की कुमिते इवेंट (–45 किग्रा) में सृष्टि वशिष्ठ ने कांस्य व काता इवेंट में स्वर्ण पदक, अंडर 14 बालिका आयुवर्ग की कुमिते इवेंट (–45 किग्रा) में सारा जीना ने रजत पदक, अंडर 14 बालक आयुवर्ग की कुमिते इवेंट (–35 किग्रा) में वंश थापा ने रजत व काता इवेंट में कांस्य पदक, कैडेट बालिका वर्ग काता में सोनम कोली ने कांस्य पदक, कैडेट बालक वर्ग की कुमिते इवेंट (–63 किग्रा) में वंश बिष्ट ने स्वर्ण पदक, कैडेट बालक वर्ग की कुमिते इवेंट (–50 किग्रा) में बबलू सिंह ने कांस्य पदक, रोहित थापा ने कुमिते इवेंट (–45 किग्रा ) में कांस्य पदक, जूनियर बालिका वर्ग की कुमिते इवेंट (–53 किग्रा) में लवली विश्वकर्मा ने स्वर्ण व काता इवेंट में स्वर्ण पदक, गुलशन कुमार ने कुमिते इवेंट (–50 किग्रा) में रजत पदक, क्षितिज सिंह ने कुमिते इवेंट (–76 किग्रा) में कांस्य व काता इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक अर्जित किये। एवं अन्य खिलाड़ियों में मीरा नारंग, आयुष राना, रूनु शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की रूनू शर्मा ने कुमिते जज बी की परिक्षा भी उत्तीर्ण की।  ओर आगे सिहान किशोर ने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जल्द ही जिला व राज्य कराटे संघ द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सह खेल निदेशक सुरेश चंद्र पांडेय, डीएसओ गिरीश कुमार, पूर्व प्राचार्य डी.डी जोशी, विजय गिरधर, राजेश कुमार, शंकर सिंह बसेरा, ऋषि पाल भारती, चेतन धीर, शेखर सक्सेना, सतनाम चावला, ए.जे. बटसर, श्रीमती साधना बटसर, रघु रावत, सेंसेई जॉनी हिराम, सेंसई शोभा तिग्गा, अमन सिंह, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, कंचन बसेरा, अजय शर्मा, शालिनी शर्मा, हिमालय सिंह बिष्ट, जगविंदर सिंह, अपूर्व सिंह, राजीव राणा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, कमल सिंह, जय प्रकाश, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र कुमार, आकृति कौर, बलविंदर सिंह, प्रिय विश्वास, सहित सभी खेल प्रेमी जनता ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.