Friday, September 4, 2026

हे राम: ऋषभ पंत की जली कार संग सेल्फी ले रहे युवा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक तरफ रिषभ पंत कार एक्सिडेंट का शिकार होने के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ईलाज करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस और चाहने वाले उनकी जली हुई दुर्घटनाग्रस्त कार के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं। पंत की यह एक्सिडेंटल कार नारसन पुलिस चौकी में रखी गई है, जिसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। युवाओं और खासकर स्टूडेंट्स में जली हुई कार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

हे राम: ऋषभ पंत की जली कार संग सेल्फी ले रहे युवा

क्रिकेटर रिषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद बुरी तरह जल गई और देखने में कबाड़ जैसी हो गई है। यह कार नारसन पुलिस चौकी में रखी गई है और युवाओं के बीच कार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। स्टूडेंट्स नारसन पुलिस चौकी पहुंच रहे हैं और कह रहे हैं कि प्लीज पुलिस अंकल मुझे एक बार रिषभ पंत की मर्सिडीज कार देखनी है। कार के साथ सेल्फी भी लेनी है।

बीते शुक्रवार को क्रिकेटर रिषभ पंत की कार नारसन पुलिस चौकी क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई और क्रिकेटर की जान किसी तरह से बच पाई। एक्सिडेंट होने के बाद पंत की मर्सिडीज कार में भीषण आग लग गई और कार पूरी तरह से जल गई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.