Friday, September 4, 2026

हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड को आठवां राष्ट्रीय सम्मान

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। रविवार को बिहार के गया में शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान आयोजित किया गया जिसमें भारत के सभी राज्यों से सर्वोच्च रक्त योद्धाओं को सम्मानित किया गया । जिसमें उत्तराखंड से रुद्रपुर के दिलजीत सिंह, उपाध्यक्ष हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड को आमंत्रित किया गया है। बता दे कि उत्तराखंड से यह सम्मान पाने वाले दिलजीत सिंह को ही चुना गया।
समाज की भलाई और जरूररतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान हेल्प टू अदर सोसायटी के उपाध्यक्ष दिलजीत सिंह द्वारा ही प्राप्त किया गया। उपाध्यक्ष दिलजीत सिंह सम्मान प्राप्त करने हेतु गया के लिए एक दिन पहले ही रवाना ही चुके थे। हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया  कि सोसाइटी की टीम के रक्त योद्धा 27 साल से उत्तराखंड एवं उत्तराखंड से बाहर रक्तदान के क्षेत्र में  निरंतर कार्य कर रहे हैं/ पूर्व में भी दिलजीत सिंह द्वारा समस्त सम्मान प्राप्त किए जा चुके हैं। इस मौके पर उत्तराखंड की कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा दिलजी सिंह समेत संपूर्ण हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड को बधाइयां दी जा रही हैं।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.