Friday, September 4, 2026

हिमाचल में अडानी ग्रुप के ठिकानों पर रेड पड़ गई, टैक्स में गड़बड़ी का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की है. जांच एजेंसी को टैक्स गड़बड़ी का शक है, ऐसे में सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की है. इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर ये कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची थी. वहां पहुंच एक्साइज महकमे की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच भी की।

रेड का कारण क्या है?

अभी के लिए जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक माना जा रहा है. देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही और सवाल-जवाब भी किए गए। जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं. अब हिमाचल में अडानी ग्रुप का विस्तार तो जबरदस्त है, लेकिन जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, विवाद भी बढ़ता गया है. इस समय हिमाचल में अडानी ग्रुप और कांग्रेस सरकार में कई मुद्दों को लेकर मतभेद चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.