Friday, September 4, 2026

हिंसा में पार्षद समेत 3 वांटेड_14 और गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा में शामिल आरोपियों पर अब पुलिस का शिकंजा और टाइट होता जा रहा है। हिंसक घटना में शामिल आरोपियों की धर पकड़ में पुलिस ने अब तक 58 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नैनीताल पुलिस द्वारा हिंसा में शामिल 9 फरार वांछित आरोपियों के कल पोस्टर जारी किए गए थे जिसमें से 3 नामजद वांटेड आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिसमें मौकीन सैफी पुत्र नईम सैफी,शकील अंसारी पुत्र जमील अहमद और एक अन्य वांछित जिया उल रहमान पुत्र अखलाक हुसैन को आज पुलिस की टीम ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। गिरफ्तार किए गए वांछित आरोपी मौकीन सैफी को यूथ कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष भी बताया जा रहा है।वहीं शकील अंसारी बनभूलपुरा के वार्ड नंबर 31 से पार्षद है।

आपको बताते चलें कल देर रात पुलिस प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में अब्दुल मलिक और बेटे के घर की संपत्ति कुर्क की गई थी वहीं आज बाकी सात वांछित आरोपियों की संपत्ति की कुर्की कार्रवाई जारी है।वहीं हिंसा मामले में पार्षद शकील अंसारी की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई गयी है। गठित पुलिस की टीमो द्वारा बाकी फरार आरोपियों की धर पकड़ जा रही है।

आज एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल दंगाइयों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई बड़े स्तर पर जारी है। हिंसक घटना में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है। आज 03 नामजद उपद्रवी भी गिरफ्तार किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पैट्रोल बम एवं लूटी गयी मैगजीन भी बरामद की गई है।

08 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 44 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 58 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

शकील अन्सारी पुत्र जमील अहमद नि० इन्द्रानगर बडी मस्जिद के पास बनभूलपुरा। (नामजद)

मौकिन सैफी पुत्र नईम सैफी निवासी शहजी मस्जिद के पास गौजाजाली । (नामजद)

जियाउल रहमान पुत्र अखलाख हुसैन निवासी सरताज कबाडी के पास ला०नं0-08, बनभूलपुरा । (नामजद)

शारिक सिद्दिकी पुत्र फिदा हुसैन नि० ताज मस्जिद के पीछे नई बस्ती, वार्ड नं0-25, थाना-बनभूलपुरा ।

मौहम्मद दानिश पुत्र मौहम्मद नईम नि० लाईन नं0-14, वार्ड नं0-23, थाना-बनभूलपुरा।

शारिक और मौहम्मद दानिश के कब्जे से घटना में पी०ए०सी० के जवान से उपद्रवियों द्वारा उसकी राईफल छिनने के प्रयास करने के दौरान लूटी गयी सरकारी मैगजीन बरामद की गयी।

मौहम्मद फैजान पुत्र अनीश अहमद नि० नई बस्ती, वार्ड नं0-26, मोमबत्ती की फैक्ट्री के सामने बनभूलपुरा। घटना वाले दिन उपद्रवियों द्वारा जो पैट्रोल बम इस्तेमाल किये गये उनमें से 04 पैट्रोल बम फैजान के घर से बरामद किये गये हैं।

सलीम मिकरानी पुत्र मौहम्मद आशिफ नि० वार्ड नं0-25, लाल स्कूल के पास, नई बस्ती, बनभूलपुरा । 2

शहजाद उर्फ छोटा पुत्र मौहम्मद अशफाक नि० निकट दुर्गा मन्दिर, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा।

फैजान और शहजाद द्वारा दंगे के दौरान गाडी में पैट्रोल डालकर थानाध्यक्ष मुखानी का सरकारी वाहन में आग लगायी गयी।

अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ हालिपुरा नि० नई बस्ती काबी मस्जिद के पास निकट गोपाल मन्दिर बनभूलपुरा ।

मो० इमरान पुत्र अनीश नि० नई बस्ती वार्ड नं0-36, बनभूलपुरा ।

हैदर पुत्र मो० उमर नि० मलिक का बगीचा वार्ड नं0-31, मुस्तफा स्टोरिया के घर के पास बनभूलपुरा ।

जावेद उर्फ फिसड्डू पुत्र अब्दुल रईम नि० नई बस्ती, बनभूलपुरा।

गुड्डू वारसी उर्फ टीन पुत्र नसीम अहमद नि० बडी मस्जिद के पीछे इन्द्रानगर, बनभूलपुरा।

फहद पुत्र शफीक मिंया नि० लाईन नं0-10, आजाद नगर बनभूलपुरा ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.