Friday, September 4, 2026

हिंदू संगठन गौ रक्षा प्रांत मंत्री को धमकी देने पर भड़के

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। गौ रक्षा प्रान्त मंत्री यशपाल राजहंस को एक व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने से रोषित हिंदू संगठनों के लोगों ने कोतवाली परिसर में प्रदर्शन कर कोतवाली में तहरीर सौंपी। विश्व हिंदू परिषद के प्रखर मंत्री सुदेव दास गुप्ता ने दी तहरीर में कहा है कि गौ रक्षा प्रान्त मंत्री यशपाल राजहंस द्वारा 2 माह पूर्व रुद्रपुर निवासी सिद्धांत जोशी पर देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर रुद्रघ्पुर कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसमें कार्यवाही चल रही है।

अभी फिर सिद्धांत जोशी द्वारा प्रान्त गौ रक्षा मंत्री यशपाल राजहंस को 26 सितंबर को प्रातः मोबाइल से जान से मारने की धमकी दी गई है जिससे कि हिन्दू समाज से बहुत ज्यादा आक्रोश है। सुदेव ने आरोपी पर सख्त सख्त कारवाई करने की मांग की है जिससे समाज में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। प्रदर्शन करने वालों में विश्वेंद्र सिंह जिला धर्म प्रचार प्रमुख, जोगिंदर सिंह चौहान प्रखंड अध्यक्ष, सुदेव दास गुप्ता प्रखंड मंत्री, आदित्य धीमान बजरंग दल संयोजक, अखिलेश अग्रवाल नगर सेवा प्रमुख, यश चौहान, सुधीर देवल, अजय पाल नगर धर्म प्रसार प्रमुख, मनीष कश्यप , इंद्रजीत सिंह, अनमोल त्रिपाठी, नागेंद्र गंगवार, मोहित आर्य, गौरव शर्मा, मनीष कोली, अनुभव पाल, सचिन वर्मा आशीष गंगवार, सतीश दिवाकर हरीश यादव आदि शामिल थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.