भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अधिशासी अभियंता विजय साकरिया से रोष जताते हुए कहा कि अगर इसी तरह विद्युत कटौती जारी रहती है तो व्यापारी विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने आज फोन पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय साकरिया से कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार रुद्रपुर नगर में रोस्टिंग के नाम पर कई कई घंटे विद्युत कटौती हो रही है जिससे की व्यापारियों सहित आम जनता का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है ।
जुनेजा ने यह भी कहा कि इन दिनों शिवरात्रि को लेकर मंदिरो सहित जगह जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ऐसे में अगर लगातार विद्युत कटौती होती है तो हिंदुओं के त्यौहार शिवरात्रि पर भी असर पड़ता है।उन्होंने अधिशासी अभियंता से फोन पर कहा कि यदि शीघ्र ही विद्युत कटौती बंद नही होती है तो विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जिस पर अधिशासी अभियंता विजय साकरियाने कहा कि रोस्टिंग के दौरान विद्युत कटौती को लेकर वह अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएंगे साथ ही हो रही विद्युत कटौती पर अविलंब रोक लगाने के लिए प्रयास भी करेंगे।




