Friday, September 4, 2026

हापुड़ के मंदिर का पुजारी निकला 25 हजार का इनामी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हापुड़ जिले के गांव सिखेड़ा स्थित शिवहरि मंदिर का पुजारी बह्मगिरि महाराज उर्फ अजय शर्मा उर्फ बाबी 25 हजार रुपये का इनामी निकला। जो पिछले करीब 17 साल से लूट की वारदात में फरार चल रहा था और वेश बदल करके मंदिर पर पुजारी बनकर रहने लगा। थाना हाईवे पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

थाना हाईवे क्षेत्र में वर्ष 2005 में लूट की हुई एक वारदात में अजय शर्मा उर्फ बाबी पुत्र प्रेमचंद शर्मा निवासी बाबूगढ़ गाजियाबाद फरार चल रहा था। वारदात के बाद आरोपित हापुड़ जिले की कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित शिवहिर मंदिर पर साधु के रूप में रहने लगा। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मुकदमा से संबंधित सभी अभिलेख रिकार्ड रूम में जमा करा दिए। आरोपित का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। इस पर आरोपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि आरोपित अजय शर्मा हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के शिवहरि मंदिर पर रहने की जानकारी मिली। उसने अपना नाम बदल करके बह्मगिरि महाराज रख लिया था। एसएसआइ सुरेंद्र सिंह, एसआइ मनिंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह ओर कांस्टेबल ओमकार सिंह के साथ सिखेड़ा में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.