Friday, September 4, 2026

हादसों को रोकने को लेकर बंद किए जाएंगे हाईवे के खतरनाक कट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सड़कों पर बनाए गए कटों से हो रहे हादसों को रोकने के लिए पुलिस संबंधित विभागों के सहयोग से कार्य करेगी। ज्यादा खतरनाक कटों में संरचनात्मक कार्य कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस कुछ कटों को बंद भी कर सकती है।

दरअसल, सड़कों पर लोगों की सहूलियत के लिए कट बनाए गए हैं। इनमें से कई कट हादसों का सबब बन रहे हैं और लोग जान गंवा रहे हैं। बीते रविवार को नानकमत्ता में हाईवे पर बने कट पर कार और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई थी। जुलाई 2022 को किच्छा के सिरसा मोड़ पर स्थित कट पर ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई थी जबकि 40 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा हाईवे पर कई बार कट से निकलते हुए दोपहिया चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। हाल में भी रुद्रपुर आए डीजीपी ने एसएसपी को हादसों पर अंकुश लगाने के संबंध में निर्देश दिए थे।

एसपी ट्रैफिक मनोज कत्याल ने बताया कि कुछ समय पहले सभी 17 थानों से हादसे और जाम का सबब बनने वाले जगहों की जानकारी मांगी गई थी। इन जगहों पर लोनिवि, एनएच और निकायों से समन्वय कर कमियां दूर की जाएंगी।इसके अलावा सड़क पर जो कट खतरनाक हैं, उनको बंद करने या उनका फैलाव बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।  साथ ही कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थान और पेट्रोल पंप के गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आईपी एड्रेस लेकर उनको कंट्रोल रूम के सर्वर से जोड़ा जाएगा। इससे आपराधिक घटनाओं के खुलासे, महिला सुरक्षा के साथ ही हादसे होने पर कार्रवाई में मदद मिलेगी। ट्रायल बेस पर सर्वर से जोड़े गए 140 कैमरों का डीजीपी से उद्घाटन कराया गया था। अगर सर्वर ओवरलोड होगा तो एडिशनल सर्वर लगाया जाएगा।

रुद्रपुर आपराधिक घटनाओं और हादसों पर अंकुश लगाने के मकसद से पुलिस औद्योगिक इकाईयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के गेटों पर लगे कैमरों के आईपी एड्रेस ले रही है। ये कैमरे सीधे पुलिस कंट्रोल रूम के सर्वर से जुड़ेंगे।

इससे कोई आपराधिक घटना या हादसा होने पर पुलिस तत्काल जानकारी हासिल कर सकेगी। पंतनगर पुलिस ने सिडकुल पंतनगर की औद्योगिक इकाईयों को पत्र भेजकर कंपनियों से गेटों पर लगे कैमरों के आईपी एड्रेस देने को कहा है। दरअसल, पुलिस की ओर से प्रत्येक थाना क्षेत्रों में विधायक निधि और अन्य निधि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कई जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर पुलिस को व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर लगे फुटेज खंगालने पड़ते हैं। कई बार रात में घटनाएं होने पर पुलिस को दिक्कतें होती हैं। इसे देखते हुए पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों के गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आईपी एड्रेस ले रही है।

हाल में ही 17 थानों से सैंपल के तौर पर लिए गए 140 कैमरों के आईपी एड्रेस को पुलिस कार्यालय के सर्वर से कनेक्ट किया गया था और इसका शुभारंभ डीजीपी अभिनव कुमार ने किया था सिडकुल चौकी ने पंतनगर सिडकुल के औद्योगिक इकाइयों को पत्र भेजकर आईपी एड्रेस मांगे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.