1 C
London
Thursday, February 6, 2025

हादसे में पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, सात साल का मासूम हुआ अनाथ

- Advertisement -spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। दीपावली के पर्व पर उधम सिंह नगर में एक घर उजड़ गया है। यहां नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घर जा रहे दंपति की दर्दनाक मौत हो गई है। जिससे सात साल का मासूम अनाथ हो गया है। इतना ही नहीं मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एक दंपति नानकमत्ता थाना क्षेत्र में अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर गांव नवादिया जा रहे थे। इस दौरान मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, वैन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र राणा व उसकी पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। पुलिस फरार वैन चालक की तलाश कर रही है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »