Saturday, September 5, 2026

हादसे का शिकार हुई गुजरात के यात्रियों की कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के श्रीनगर में सोमवार सुबह गुजरात के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। कीर्ति नगर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ गिर गई। हादसे में कार में सवार सात यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यात्री सोनप्रयाग व रूद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तीव्र मोड होने के कारण बुलेरो संख्या UK13TA/1255 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन में से सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। वाहन में सवार सभी घायल सुरक्षित हैं।

 

घायलों का विवरण

1- केयूर प्रजापति (26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति निवासी आरोही हॉस्पिटल उमरेठ जिला आनंद गुजरात।

2- रुचि पत्नी (25) केयूर प्रजापति निवासी उपरोक्त।

3- सुनील चावड़ा (39) पुत्र विनोद राम निवासी उपरोक्त।

4- मानव चावड़ा (2) पुत्र सुनील चावड़ा निवासी उपरोक्त ।

5- दीक्षा चावड़ा (32) पुत्री सुनील चावड़ा निवासी उपरोक्त।

6- आरोही चावड़ा (8) पुत्री सुनील चावड़ा।

7- संदीप (35) पुत्र सूरज सिंह निवासी बड़ासू गुप्तकाशी(चालक)

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.