Friday, September 4, 2026

हाथियों ने किसानों की धान की फसल को रौंदा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाथियों का झुंड आबादी की ओर रुख करने लगा। हाथियों के झुंड ने 2 किसानों की 2 बीघा धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। इस दौरान किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। बता दें कि आए दिन जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं वन क्षेत्र से सटे बाजपुर के ग्राम झारखंडी में रविवार देर रात राजेंद्र सिंह और माधवानंद जोशी के खेत में हाथियों का झुंड घुस गया। जहां हाथियों के झुंड ने दोनों किसानों की एक-एक बीघा धान की फसल को नष्ट कर दिया। हाथियों के झुंड के आने की जानकारी तब पता चली जब राजेंद्र सिंह और माधवानंद जोशी सोमवार दोपहर अपने खेत में पानी की मोटर चलाने के लिए गए। इस दौरान किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। वहीं समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 3 दिनों से लगातार हाथी गांव के आसपास देखने को मिल रहे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की टीम से हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए तार लगाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.