Friday, September 4, 2026

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने खाया विषैला पदार्थ, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।  बीते दिनों उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए गए। बोर्ड नतीजे जारी होने के बाद आज जनपद नैनीताल के लाल कुआं से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां हाई स्कूल में असफल होने पर सदमे की हालत में छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत छात्रा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए लेकिन यहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। वही आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या उम्र 16 वर्ष हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.