भोंपूराम खबरी। सवारियों को लेकर पलिया की ओर जा रही थी चौपहिया वाहन, हादसे में पलिया ब्लॉक के दो शिक्षक की हुई मौत, रामपुर के वाले हैं दोनों शिक्षक। लखीमपुर / पलिया कलां खीरी लखीमपुर खीरी के पलिया के पास अतरिया क्रासिंग के आगे पी डब्ल्यू डी की घोर लापरवाही के कारण आज सुबह एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है, बीते वर्ष बाढ़ के कारण सड़क कट गई थी जिसमें आज सुबह एक गाड़ी UP26M7999 जिसमे करीब 11 लोग सवार थे गाड़ी सड़क के किनारे एक पुलिया में गिर गयी जिसमे मौके पे तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी तीन जिंदा निकाले गये बाकी को निकाला जा रहा था । घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक लोगों को निकाला गया तीन की मौत हो चुकी थी बाद में तो की और मौत की सूचना है फिलहाल सुबह-सुबह इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर तमाम अफसर और समाजसेवी पहुंच गए।




