Friday, September 4, 2026

हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा भारी बोल्डर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं।

यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, हनुमान चट्टी में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.