Friday, September 4, 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। वन प्रभाग हरिद्वार की खानपुर रेंज में एक दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में एक तस्कर हाथी 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया जिससे हाथी की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है जिस क्षेत्र में यह घटना घटित उस क्षेत्र में हाथी अक्सर भोजन करने के लिए जाते हैं आज एक तस्कर हाथी इसी इलाके में लगे पेड़ों से पत्तियां तोड़ रहा था कि ऊपर से जाती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

हाथी को करंट इतनी जोरो से लगा कि उसे बचने का मौका ही नहीं मिला घटना की सूचना से वन प्रभाग हरिद्वार में हड़कंप मचा हुआ है वन प्रभाग द्वारा हाथी के शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है पोस्टमार्टम के बाद हाथी को पास में ही दफनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.