Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी हाईवे कल से रात आठ से सुबह छह बजे तक रहेगा बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर डीएम ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि नौ नवंबर से 18 नवंबर तक रात के समय क्वारब के पास सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पहाड़ी की मरम्मत का काम किया जाएगा। दरअसल, क्वारब की पहाड़ी बीते ढाई माह से मुसीबत का सबब बनी है। आए दिन पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। इससे लोग जाम में तो फंस ही रहे हैं। अनहोनी का खतरा भी बना हुआ है। परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने नौ नवंबर से 18 नवंबर तक रात के समय इस सड़क पर यातायात पर रोक लगा दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये होगा वैकल्पिक मार्ग

क्वारब सड़क पर कल यानी शनिवार से पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जाएगा। रात आठ बजे से ट्रीटमेंट कार्य शुरू होगा। इस दौरान रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस सड़क का विकल्प अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाठक रोड को रखा गया है। इसके अलावा खैरना-रानीखेत सड़क भी रात के समय विकल्प के रूप में खुली रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.