Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी मामले की मुख्य सचिव ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश किये जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में बीते दिनों हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

कमिश्नर कुमाऊँ दीपक रावत को। बनाया गया जाँच अधिकारी।

15 दिन में जाँच पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजने के दिये निर्देश।

आदेश में लिखा है –

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा में दिनांक 08.02.2024 को हुई घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के संबंध में।

उपरोक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 08.02.2024 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आयुक्त, कुमायूं मण्डल द्वारा मजिस्ट्रेट जाँच सम्पादित किये जाने का शासन स्तर पर सम्यक् विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है।

02- अतः इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ कि उक्त घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जाँच 15 दिवस के भीतर सम्पादित करते हुए तत्संबंधी जाँच आख्या शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

03- प्रकरण में घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है।

हल्द्वानी मामले की मुख्य सचिव ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश किये जारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.