Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी पहुंचने लगी पैरामिलिट्री फोर्स, कर्फ्यू क्षेत्र बनभूलपुरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में राज्य सरकार द्वारा मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पहुंच गई है। एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स शहर में पहुंच चुकी है। बाकी अन्य चार पैरामिलिट्री फोर्स कुछ देर में हल्द्वानी पहुंच जाएगी। इसके बाद उन सभी को दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा की तरफ भेजा जाएगा। जिसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी। कल शाम को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्र सरकार से पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड की थी। जिसके बाद आज पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पुलिस को मिल गई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.