Friday, September 4, 2026

हल्द्वानी के युवक का कार में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक का शव कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के दो साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी के कटघरिया निवासी धीरज बिष्ट (25) पुत्र स्व. पानसिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रविवार की सुबह बाजपुर रोड स्थित एक पैलेस के पास धीरज का शव आल्टो कार से बरामद किया गया। सूचना पाकर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईटीआई थाना पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने लामाचौड़ शराब पी थी। इसके बाद तीनों काशीपुर पहुंचे थे। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में आल्टो कार से एक युवक का शव मिला है। तीन युवक हल्द्वानी से कार द्वारा शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रास्ते में उन्होंने बियर पी रखी थी। नशे के सेवन की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजन आने वाले हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.