Friday, September 4, 2026

हल्दी क्षे़त्र में मनीष शुक्ला ने वितरित की आयुष किट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत हल्दी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु भाजपा सरकार द्वारा आयुष रक्षा किट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई। लोगो को आयुष किट किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे एवं समाजसेवी मनीष शुक्ला ने वितरित की। इस दौरान मनीष शुक्ला ने कहा कि विधायक शुक्ला के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगो को आयुष किट का वितरण किया जा रहा है। बताया कि इस आयुष किट में काढ़ा और आर्येवेदिक दवांइयां है जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और व्यक्ति को कोरोना जैसी घातक महामारी से बचाव में कारगर साबित हो रही है।
इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, मंडल महामंत्री अनिल यादव, पूर्व मंडल महामंत्री, सत्येंद्र मिश्रा, केशभान दुबे, विष्णु राय, अनिल सिंह थापा, नेत्रपाल सिंह, राजेश कुमार, गिरधारी प्रसाद, अजय जी, प्रियंक, प्रियेश कुमार दुबे, शोभित सक्सेना, सोनाराम, श्याम बिहारी मिश्रा, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.