Friday, September 4, 2026

हर परिवार को मिलेगा रोजगार – नंदलाल

Share

Advertisement

 

भोंपूराम ख़बरी,  रूद्रपुर।आप नेता नंदलाल ने कहा है कि उत्तराखंड के हर परिवार को रोजगार मिलेगा । यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो कोई भी बेरोजगार युवा खाली नहीं रहेगा । भाजपा के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम पर है बेरोजगारी दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करी है । हर परिवार को रोजगार दिया जाएगा 6 माह में एक लाख सरकारी नौकरी का सृजन किया जाएगा जब तक नौकरी नहीं दे पाते तब तक ₹5000 प्रत्येक परिवार को मासिक दिया जाएगा । पलायन और बेरोजगार के लिए आम आदमी पार्टी एक अलग मंत्रालय बनाएगी जिससे उत्तराखंड की जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा । आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए जॉब पोर्टल बनाएगी। वहीं उत्तराखंड के मूल निवासियों के लिए नौकरियों में 80% का आरक्षण रहेगा । आप नेता नंदलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को ठगने का काम किया है । महंगाई चरम पर है रोजगार है नहीं ऐसी परिस्थितियों में घर चलाना दुश्वार हो गया है ।
बेरोजगारों के लिए आम आदमी पार्टी रोजगार के रूप में एक क्रांति लेकर आई है और युवाओं के लिए यह एक बड़ी क्रांति है ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.