Friday, September 4, 2026

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया मिष्ठान वितरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर मिष्ठान वितरण किया आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को जलेबी खिलाकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस ने पहलवानों को किसानों को और नौजवानों को बरगलाने का काम किया था वह उनके सफल नहीं हो पाया किसानों ने पहलवानों ने और युवाओं ने जिस प्रकार से भाजपा को समर्थन किया है नरेंद्र मोदी जी की नीतियों का समर्थन किया है इस देश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने नरेंद्र मोदी को चुना है विकास शर्मा ने कहा कि जितनी भी देश विरोधी ताकते नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों को बचा नहीं पा रही है उन्हें रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन देश की जनता हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है इसलिए लगातार भारतीय जनता पार्टी का परिवार आगे बढ़ता जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ने की इस दौरान नाथूलाल गुप्ता विक्की बाल्मिकी सुनील ठुकराल देव मेनन संदीप बाजवा शिवम जग्गा राजन राठौड़ ममता त्रिपाठी शालिनी बोरा हरजीत राठी राकेश सिंह राम प्रकाश गुप्ता विजय तोमर संदीप वाल्मीकि नरेंद्र चौहान बिट्टू चौहान गजेंद्र प्रजापति भीम सेन गुप्ता दीनदयाल शर्मा उमा जोशी लालमन लालू अनिल कोली बीरू कोली गिरिश पाल राकेश दास आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.