भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर – बंगाली कालोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे 24 प्रहर अखण्ड महानाम संकीर्तन सुनने के लिए भाजपा नेता सुशील गाबा भी पहुंचे. श्री गाबा के संकीर्तन में पहुँचने पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष गौतम घरामी, विकास विश्वास व संजय आईच सहित कमेटी ने पटका पहनाकर स्वागत किया. श्री गाबा ने मंदिर में माथा टेककर संकीर्तन में कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन व प्रसंगो का श्रवण किया. ।

भाजपा नेता सुशील गाबा ने आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए साधुवाद देते हुये कहा कि श्रीकृष्ण नाम का सुमधुर संकीर्तन सर्व पापों को नाश करने वाला है. प्रभु को प्रणाम करना सकल दु:खों को नाश करने वाला है, ऐसे सर्वोत्तम श्रीहरि के पादपद्मों में मैं प्रणाम करता हूँ’। कलियुग में केवल हरिनाम, हरिनाम और हरिनाम से ही उद्धार हो सकता है| हरिनाम के अलावा कलियुग में उद्धार का अन्य कोई भी उपाय नहीं है! इसलिए ऐसे संकीर्तन का आयोजन करने, उसमे सेवा करने वाले विशेष साधुवाद के पात्र हैं.




