Friday, September 4, 2026

हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर ₹50000 का इनाम घोषित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बना व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि मामले में जेल प्रबंधन ने इस हद तक लापरवाही बरती थी कि जिला पुलिस तक को सूचना कई घंटे बाद मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.