Saturday, September 5, 2026

हरकी पैड़ी के सामने होटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

हादसा बुधवार शाम का बताया जा रहा है। हरकी पैड़ी के सामने होटल में खाना बनाने के दौरान वहां रखा एलपीजी सिलेंडर गैस लिक हो गया। जिससे होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर से उधर अपनी जान बचने के लिए भागने लगे।

राहगीरों में मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सभी लोगों को हटाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। होटल में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसका आंकलन किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.