Friday, September 4, 2026

हनीमून मनाने पहुंचे युवक की हैरतअंगेज करतूत, पति की हरकत से पत्नी भी हैरान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचा उत्तर प्रदेश के युवक की करतूत से पुलिस भी हैरान हो गई। पूरा मामला जानकार पुलिस भी दंग रह गई । पुलिस के सामने मामला खुलने पर पीड़ित नवविवाहित महिला की मदद की। तो दूसरी ओर, पति का कुछ पता नहीं है। हुआ यूं कि, यूपी का एक युवक पत्नी को अकेला छोड़कर वापस लौट गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे वापस भेजने का इंतजाम किया।

जानकारी के अनुसार, यूपी के मुरादाबाद निवासी एक नव दंपति नैनीताल घूमने आया। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर हनीमून को यादगार बनाया, लेकिन इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो नौबत विवाद तक जा पहुंची। इसके बाद युवक पत्नी को माल रोड पर अकेला छोड़कर चला गया।

काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो महिला ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने महिला को वापस घर भेजने का इंतजाम किया। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.