भोंपूराम खबरी,खटीमा। छोटी सी मधुमक्खी आकार में खुद से हजार गुना बड़े से खेतों में लहलहाती फसलों को बचाएगी। दरअसल हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए किलपुरा रेंज के आसपास के जंगलों से सटे गांवों में बीहाइव फेंसिंग लगाने की कवायद हो रही है। बीहाइव फेंसिंग के तहत किसान अब खेतों के पास पोल पर मधुमक्खी के छत्ते लगाएंगे। शुक्रवार को किलपुरा रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकर को लेकर बीहाइव फेंसिंग लगाने और वैकल्पिक फसल उगाने को लेकर बैठक हुई।
वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए किलपुरा रेंज के ग्राम अंजनियां और नौगवानाथ में बीहाइव फेंसिंग लगाई जाएगी। इससे बिचपुरी बिसौठा, अंजनियां और आलावृद्धि निकट के ग्रामवासी भी लाभान्वित होंगे बता दें कि किलपुरा रेंज में हाथियों के कई झुंड घूम रहे हैं, जो आबादी में घुसकर उत्पात मचाते हैं। वहां पर प्रधान मंजू देवी, सुनीता देवी, वन दरोगा दान सिंह खोलिया, मोहन सिंह, खीमानंद आर्या, सुरेंद्र बिष्ट, हीराबल्लभ, कृतिका आदि थे




