Saturday, September 5, 2026

हंस फाउंडेशन ने पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को सशक्त करने के लिए पुलिस को प्रदान किए 17 वाहन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। हंस फाउंडेशन द्वारा एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी महोदय के अनुरोध पर पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को ज्यादा सशक्त करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा 17 स्कूटी वाहन जनपद पुलिस को उपलब्ध कराए गए।

हंस फाउंडेशन से प्राप्त वाहनों से जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न थानों और शाखाओं में जो महिला पुलिसकर्मी है उनके द्वारा गश्त एवं ड्यूटी निभाया जाएगा।  महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, शांति व्यवस्था व शहरी क्षेत्र में जो महिला संबंधी अपराध होते हैं उन पर अंकुश लगाने में काफी सहायता मिलेगी।

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने जनपद पुलिस की ओर से हंस फाउंडेशन को वाहन प्रदान करने हेतु धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.