Friday, September 4, 2026

सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मचारी की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विभागीय काम को जा रहे बिजली विभाग के रीडर को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, वही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक सिंह कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र नेगी मीटर रीडर का काम करते थे। बुधवार सुबह वह विभागीय कार्य से भदईपुरा डिवीजन कार्यालय से नगर निगम के सामने सर्किल ऑफिस जा रहे थे। इस दौरान वह जब वह अपनी स्कूटी संख्या यूके 06 एम 3459 से श्मशान घाट के सामने कूड़े के ढेर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक संख्या यूपी 25 ईटी 3305 ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कूड़े के ढेर से बचने के चक्कर में उनकी स्कूटी फिसल गई और वह ट्रक की चपेट में आ गये। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के तमाम अध्किारी व कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और गहरा दुख जताया। 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.