रूद्रपुर। बीते दिनों सड़क हाइसे में भाई बहन की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला मां के तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि 18 दिसम्बर की रात प्रीतनगर, मल्सी निवासी 21 वर्षीय विभा पासी दिल्ली में एक सेमिनार अटेंड करने के लिए ट्रेन पकड़ने रूद्रपुर रेलवे स्टेशन के लिए अपने घर से निकली थी। उसे छोड़ने उसका छोटा भाई 18 वर्षीय हेमंत भी साथ में था। दोनो स्कूटी पर सवार थे। तभी अचानक दूधिया बाबा मंदिर के सामने ट्रांचिंग ग्राउंड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनो भाई बहन की मौत हो गई थी। घटना के बाद 9 जनवरी को दोनो की मां प्रमिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Share
Read more




