Saturday, September 5, 2026

स्व. वीरेन्द्र सिंह सामंती की प्रथम पुण्य तिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बिगवाड़ा श्री गुरुद्वारा साहिब में भाजपा नेता स्व. वीरेन्द्र सिंह सामंती की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर लगाए गए। रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्व. वीरेन्द्र सिंह सामंती की माता जसविंदर कौर के सानिध्य में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सुरेश परिहार पूर्व अध्यक्ष वन निगम, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ सहित बार एसोसियशन अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व प्रातः देव होम सोसाइटी में स्व सामंती को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आरंभ हुआ।

जिसमें सभी ने स्व वीरेन्द्र सिंह सामंती को याद किया। इस दौरान स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती की पत्नी संदीप कौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, अधिवक्ता बरीत सिंह,विशाल खेड़ा विवेक सक्सेना, विपिन शर्मा बिट्टू जसविंदर सिंह खरबंदा, हरविंदर सिंह हरजी, हरेंद्र सिंह लाडी, काबल सिंह, अजय तिवारी, सुरमख सिंह पार्षद प्रमोद शर्मा आशीष छाबड़ा सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान भगत सिंह सोसायटी द्वारा नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें कई संकल्प धारियों ने नेत्रदान करने का संकल्प भी लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.