Friday, September 4, 2026

स्वास्थ्य सचिव ने जिला चिकित्सालय व मेडिकल कालेज में व्यवस्था जांची

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सूबे के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने मंगलवार को जनपद पहुंचकर जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज तथा मेडिकल कालेज के फैकल्टी निर्माण हेतु आरटीओ ऑफिस के पास चयनित भूमि व पुराना जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्थापित आईसीयू रूम, ओपीडी, प्रसव वार्ड, डायलिसिस वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होने सीएमओ को चिकित्सालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। सचिव द्वारा मेडिकल कालेज ओपीडी वार्ड, कोविड-19 वार्ड, कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने वैक्सीन लगाने वाले मौजूद लोगों का हाल जाना। इसके उपरांत सचिव ने पुराना जिला अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में निर्माण हेतु आवश्यक कार्य किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये ताकि जिला चिकित्सालय को समय पर व्यवस्थित करने हेतु कार्यो में गति लाई जा सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, स्वास्थ्य निदेशक कुमांऊ मण्डल डॉ शैलजा भट्ट, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीएस पंचपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सीएमएस डॉ रविन्द्र सिंह सावंत, एसीएमओ डॉ हरेन्द्र मलिक, डॉ अविनाश खन्ना, डॉ गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.