Saturday, September 5, 2026

स्वर्गीय सरोज रानी जी के रस्म पगड़ी पर जुनेजा परिवार ने किए पौधे वितरित, समाजसेवी सुशील गाबा ने पौधारोपण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर/किच्छा- क्षेत्र के समाजसेवी एवं उद्योगपति जुनेजा परिवार की माता जी स्वर्गीय सरोज रानी जी के स्वर्गवास के बाद पहले नेत्रदान और रस्म पगड़ी पर एक पौधा मां के नाम वितरित करने को समाज ने सराहा है। रस्म पगड़ी पर पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा ने एक पौधा मां के नाम पहल को सराहनीय बताते हुए अपने निजी पार्क में पौधारोपण कर स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए जुनेजा परिवार को इस पहल पर साधुवाद दिया है।

समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि छेत्र के समाजसेवी विशाल जुनेजा एवं अजय जुनेजा जी की माता जी सरोज रानी जी के देहांत के उपरांत जुनेजा परिवार ने माताजी की अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी आंखें का नेत्रदान किया, इससे दो लोगों को रोशनी मिलनी संभव हुई।

समाजसेवी सुशील गाबा ने आगे कहा कि विगत दिवस माताजी की रस्म पगड़ी पर आए सर्व समाज के लोगो को जुनेजा परिवार ने एक पौधा माताजी के नाम भेंट कर पर्यावरण बचाने की एक पहल की। आज उस पौधे की अपने निजी गार्डन मे रोपित कर हमने माता जी को श्रद्धांजलि देते हुए समस्त जुनेजा परिवार को इस सामाजिक कार्य के लिए साधुवाद भी देते हैं। इससे पूरे समाज को एक नई पहल देखने को मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.