Friday, September 4, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामसुमेर शुक्ल के 107वी जयंती पर कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पं0 रामसुमेर शुक्ल  के 107वी जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा, मेयर रामपाल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल जी का जन्म ग्राम भेड़ी तहसील रुद्रपुर जिला देवरिया तत्कालीन जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर 1915 को हुआ था, उन्होंने छात्र जीवन से ही नेतृत्व की क्षमता ने उन्हें एक अलग पहचान दी। स्व0 शुक्ल 1936 में लाहौर अधिवेशन में मात्र 21 वर्ष की आयु में जिन्ना के द्वीराष्ट्रवाद का खुले मंच से विरोध किया था व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। नैनी जेल इलाहाबाद व फतेहगढ़ जेल में हुए नजर बंदी कैदी के रूप में अनेक घोर यातनाएं सही। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी द्वारा तराई को आबाद करने की जिम्मेदारी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के नेतृत्व में गठित 3 सदस्य टीम को सौंपी गई, स्वर्गीय शुक्ल ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए तराई को आबाद किया। आज जो रुद्रपुर का विकसित स्वरूप दिख रहा है इसकी नींव 1956 में स्वर्गीय शुक्ल जी ने रखी थी। स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी ने आमजन की समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर आजीवन संघर्ष किया था, निरंतर संघर्षरत रहने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और 4 दिसंबर 1978 को 63 वर्ष की आयु में रुद्रपुर उधमसिंहनगर में उनका देहांत हुआ। वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी द्वारा की गई समाज सेवा और योगदान से प्रेरित होकर समाज सेवा करनी चाहिए। पंडित राम सुमित शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर सभी अतिथियों ने माल्यार्पण किया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से भरतभूषण चुघ, उत्तम दत्ता, कुंदन लाल खुराना, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह बंटी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, राकेश सिंह, सुशील यादव, नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा, राजेश तिवारी, अखिलेश यादव, बलजीत गाबा, राकेश सिंह, राजेश मिश्रा, मयंक तिवारी, रमेश चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, मनोज ठाकुर, डीएन यादव, अनिल यादव, अनिल चौहान, सुनील शुक्ला, महेंद्र कुमार वाल्मीकि, अजय चतुर्वेदी, गौरी शंकर, नंदकिशोर, अशोक कुमार, सुशील चौहान, सुरेंद्र सिंह भुल्लर, गोल्डी गोराया, प्रकाश पंत, संदीप अरोरा, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, शशिकांत मिश्रा, पवन दुबे, अभिमन्यु चौबे,सचिन शर्मा, परमजीत सिंह, शशिकांत शर्मा, अजय साहनी, विपिन शर्मा, बृजेश लोधी, उदयवीर, रामप्रसाद, जोगिंदर सिंह जिंदू, सैयद इफ्तेखार मियां, अमर खान, अमर सिंह, महेंद्र आर्य,मूलचन्द राठौर,अजीत पाठक, चंडेश्वर तिवारी, अजीत पाठक, पार्षद सुनील चौहान, पिंटू पाल, सोनू अनेजा, लक्ष्मी पाल, गुड्डू श्रीवास्तव,कुलदीप बग्गा, नारायण पाठक, मुन्ना तिवारी, पंकज पांडे, विदेशी प्रसाद, अखिलेश यादव, पूर्व मेयर सुरेश कोली, गौरी शंकर, नंद लाल यादव, नीरज खुगगर, राकेश गुप्ता, ओमपाल कोली, सुनील यादव, चूड़ामणि सागर, पूरन भट, फरजाना बेगम, हरीश शर्मा, सुरेंद्र सिंह भुल्लर, सीबी घड़ियाल, हिमांशु शुक्ला, आशीष शुक्ला, हरपाल कक्कड़, आशीष तिवारी, त्क्या रजनीश पाठक, चंद्रसेन कोली, कृष्ण कान्हा तिवारी, परमजीत सिंह, ऋषि यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.