Friday, September 4, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को मातृ शोक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 सुदर्शन प्रसाद गुप्ता की पत्नी बासमती देवी का लंबी बीमारी के चलते 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम तहसीलदार सहित क्षेत्र के तमाम राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 सुदर्शन प्रसाद गुप्ता का सन 1984 में निधन हो गया था उनकी पत्नी 93 वर्षीय बासमती देवी जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की उत्तराधिकारी थी जोकि पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी बीती 23 जुलाई 2022 की रात्रि उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया निधन की सूचना से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर उप जिलाधिकारी राकेश चंद तिवारी, तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वही तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर बासमती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.