Saturday, September 5, 2026

स्टोन क्रशर कर्मी की इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Share

Advertisement
 रुद्रपुर। बीती रात सड़क हादसे में घायल स्टोन क्रशर कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा।

जानकारी के अनुसार पुरानी आईटीआई रोड हल्द्वानी निवासी राजकुमार सिंह (45) की लालकुआँ में एक स्टोन क्रेशर में काम करता था। मंगलवार को रात राजकुमार ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। बाद में वहकिसी राहगीर को ट्रांसपोर्ट नगर के पास घायल अवस्था में गिरा पड़ा मिला। राहगीर ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। घायल राजकुमार को पहले एसटीएच हल्द्वानी ले जाया गया। वहां से उसे रूद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। उधर राजकुमार की मौत से घर में कोहराम मच गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.