भोंपूराम खबरी। हरियाणा के पलवल में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें स्कूल बस और आटो की टक्कर में ऑटो चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के थे, जो कि किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल हुये लोगों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक 5 साल का मासूस और महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ऑटो गांव असावटा से सुल्तापुर की ओर जा रहा है, तभी वह एक स्कूल बस से टकरा गया। ऑटो में एक ही परिवार को लोग एक शादी समारोह में लौट रहे हैं।




