Friday, September 4, 2026

स्कूलों के खुलने की तारीख का जल्द हो सकता है ऐलान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर के चलते सभी विद्यालयों को वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने के बाद पुनः बंद कर दिया गया था। शिक्षा विभाग की माने तो मौजूदा समय में लहर के शांत होने के साथ भी जुलाई से स्कूलों में विद्यार्थियों की रौनक देखी जा सकती है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर का ग्रहण भी देश पर मंडराने लगा है जिसके चलते अभिभावकों और विद्यालय प्रशासन के मन में कुछ डर बना हुआ है।

जून माह का अंत सप्ताह होने के साथ हर साल नियोजित गर्मी की छुट्टियां भी खत्म होने को है। यदि कोरोना काल न होता तो ऐसे में स्कूल के खुलने का भी समय नजदीक होता। लेकिन कोरोना के दूसरी लहर का प्रकोप देखने के बाद सरकार और शिक्षा विभाग कोई भी निर्णय काफी सोच समझ के लेने के मूड में है। जिला चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या के मुताबिक 28 से 29 जून तक स्कूलों के खोलने की तारीखों का एलान विभाग द्वारा किया जा सकता है | उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते कक्षा पांचवी तक के विद्यालयों के खुलने की बेहद कम संभावना है। उनके मुताबिक विभाग कक्षा 6 या कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने की योजना बना रहा है। आर्या ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर अधिक घातक है जिसका ध्यान भी लिए जाने वाले फैसले में रखा जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.