भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। लापरवाही से वाहन चलाने के कई मामले लगातार आ रहे हैं ट्रैफिक पुलिस की लगातार सड़कों पर हो रही इस घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
यहां एक मामला रामपुर रोड से आ रहा है जहां स्कूटी सवार महिला जो कि अगले पुत्र के साथ रामपुर रोड में जा रही थी कि अचानक बैलेंस बिगड़ने से स्कूटी फिसल गई और पीछे से आ रही रोडवेज की बस में उसे कुचल दिया होंडा शोरूम के सामने हुई इस घटना से वहां पर भारी भीड़ घटना होगी लोगों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार शुरू होने से पहले उसकी मृत्यु हो गई।।
यह सब कुछ इतनी जल्दी हो गया कि उसे बेटे को कुछ समझ नहीं आया मां को रोड पर रोडवेज की बस के नीचे कुचल देखकर उसके होश हवास उड़ गए वह दहाड़े मारकर रोने लगा जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के रूप में कार्य कर रही ज्योति जंतवाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
यहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई एलआईसी अभिकर्ता की मृत्यु पर परिवार में भी शोक छा गया है।




