Friday, September 4, 2026

स्कूटी फिसलने से पिता और बेटे की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। सुबह-सुबह बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर और चंबा के बीच आमसेरा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा से ऋषिकेश जाते समय एक चलती स्कूटी अचानक फिसल गई। इस दौरान हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि घटना सुबह करीब पौने आठ बजे की है। स्कूटी संख्या- Uk17 H 5663 चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। इस दौरान आमसेरा के पास पहुंचते ही स्कूटी सड़क पर फिसलकर पलट गई। हादसे में रमेश दत्त कोठारी(55 वर्ष) निवासी ग्राम हाड़म, थाना चंबा व विकाश कोठारी (35 वर्ष) पुत्र रमेश दत्त कोठारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ऋषिकेष-बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्डू के पास एक ट्रक ने ऋषिकेश की ओर आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में तैनात बाइक सवार एक महिला डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया, जहां महिला डॉक्टर की उपचार के दौरान मौत हो गई।मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एम्स में उपचार के दौरान देहरादून जिले के अजबपुर खुर्द के एचएनबी कॉलोनी के लेन नंबर 55 के मकान नंबर – 1 निवासी डॉ. आरती की मौत हो गई। बाइक चालक राकेश का एम्स में उपचार चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.